बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद लालू यादव के परिवार में कलह लगातार जारी है। रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव पर फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सवाल पहले भी उठे थे, आज भी सवाल उठ रहे हैं, आगे भी उठेंगे।
आरजेडी में तेजस्वी यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के साथ ही जिम्मेदारियों से जुड़े सवाल भी पूछे जाने लगे हैं। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिना नाम लिए अपने भाई तेजस्वी यादव और संजय यादव पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने पार्टी के भीतर चल रही गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए नेतृत्व की भूमिका और फैसलों पर खुली नाराजगी जताई है।
रोहिणी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि लालू जी और पार्टी के लिए किसने क्या किया है ये हाल ही में हुए चुनाव के परिणामों में साफ हो गया है।