मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' को लेकर भी बड़ी घोषणा की है। हालांकि कैबिनेट बैठक में भी कई अहम निर्णय लिए गए हैं।
बिहार में आज नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें वित्तीय वर्ष 2025–26 से प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की राशि बढ़ाई गई। अब कक्षा 1–4 को ₹1200, कक्षा 5–6 को ₹2400, कक्षा 7–10 को ₹3600 और कक्षा 1–10 के छात्रावासी छात्रों को ₹6000 सालाना मिलेंगे।
2011 में तय राशि को दोगुना किया गया। योजना का लाभ अनुसूचित जाति/जनजाति के सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्रों को मिलेगा। करीब 27 लाख छात्र-छात्राएं होंगे लाभान्वित, सरकार करेगी ₹519.64 करोड़ का खर्च।